आपदा के समय राजनीति और नोटंकी न करेंः निशंक


हरिद्वार को बनायेंगे माॅडल जनपद, विकास की कई योजनाओं पर चल रहा काम


प्रेस क्लब के कार्यक्रम में बोले सांसद रमेश पोखरियाल निशंक

सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आपदा पर किसी का नियंत्रण नहीं है लेकिन जिन कारणों की वजह से जलभराव हो रहा है अथवा जो नुकसान हुआ है इन सबका स्थाई निराकरण और भरपाई तेजी से की जायेगी। उन्होंने हरिद्वार को आंकाक्षी जनपदों से बाहर निकाल कर माॅडल जनपद बनाने का संकल्प दोहराया, साथ ही अपने साहित्यिक और राजनीतिक जीवन में मिल रहे सहयोग के लिए जनता का आभार जताया। डा. निशंक रविवार की सांय प्रेस क्लब सभागार में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केन्द्र तथा राज्य सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। दावा किया कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए कई लाख करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतार चुकी है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस के केन्द्र सरकारन के समय में विकास योजनाओं के लिए समुचित बजट नहीं मिल पाता था। नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से दुनियाभर में भारत की धमक बढ़ी हैं, देश के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके सांसद बनने के बाद से हरिद्वार का विकास तेजी से हुआ है। यहां मेडिकल काॅलेज, ईएसआई अस्पताल, पुलो और सड़कों के जाल से लेकर हर क्षेत्र में विकास तेजी से हो रहा है।

हरिद्वार जनपद में आपदा से राहत को लेकर किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया और दावा किया कि वह भगत सिंह चैक हरिद्वार के जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए स्थानीय स्तर से लेकर दिल्ली तक प्रयासरत है शीघ्र ही इसका स्थाई समाधान करवाया जायेगा। ज्वालापुर में रोड़वेज बस स्टेंड बनाने सहित कई अन्य समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा करते हुए निशंक तीसरी बार अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आये।

उन्होंने मणिपुर की घटना को पूरे देश को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर जिस गंभीरता से चिंता जताई और कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया वह भाजपा सरकार की संवेदनशीलता को दिखाता है। लगातार उत्तराखण्ड में पुलों के दरकने को गंभीर विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया जाना बेहद जरुरी हैं।

कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया और महासचिव मनोज सिंह रावत ने स्मृति चिन्ह देकर तथा पटका पहना कर सांसद निशंक का स्वागत किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, भाजपा के जिला महासचिव आशु चैधरी, मीडिया प्रभारी लव शर्मा, मोहित वर्मा, राजन खन्ना, रमेश जोशी, उमेश जोशी, पार्षद अनुज सिंह, शिक्षाविद् राकेश चतुर्वेदी के अलावा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अविक्षित रमन, संजय रावल, गुलशन नैय्यर, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, श्रवण कुमार झा, पूर्व महासचिव देवेन्द्र शर्मा, ललितेन्द्रनाथ, राजकुमार, धर्मेन्द्र चैधरी, अश्वनी अरोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल, कुलभूषण शर्मा, डा. हिमांशु द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह, सुभाष कपिल, शिव कुमार शर्मा, सुदेश आर्या, टी0सी0 भट्ट, संजीव शर्मा, कुमार दुष्यंत, रुपेश वालिया, एम.एस. नवाज, महावीर नेगी, सूर्यकांत बेलवाल, काशीराम सैनी, सुरेन्द्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 12 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 22 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 24 views