जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी से मचा हड़कंप

हरिद्वार 03 अक्टूबर 2024-

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रातः 10ः30 बजे अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, कनि0 अभियन्ता सहित 04 कार्मिक अनुपस्थित मिले, जबकि पूर्वान्ह 10ः25 बजे अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता सहित 04 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये तथा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय रोशनाबा में 10ः15 बजे की गई छापेमारी के दौरान अधिशासी अभियंता सहित 11 कार्मिक अनुपस्थित मिले।

जिलाधिकारी ने छापेमारी के दौरान अनुपस्थित पाये गये सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

————————–

  • Related Posts

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने दिलायी प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी व महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल को शपथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है प्रेस-आनंद वर्द्धन कुंभ मेले को निर्विघ्न रूप से…

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    बजरंग बली केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि धर्म, साहस और निष्ठा के भी आदर्श हैं:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार, गुरुवार को प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान घाट पर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 3 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 8 views

    डी.ए.वी. महाविद्यालय, देहरादून में “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस–2026” का सफल आयोजन: संवेदनशीलता और समावेशिता का सशक्त संदेश

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 4 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार

    • By Admin
    • April 1, 2026
    • 3 views

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    • By Admin
    • March 31, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views