पथरी पुलिस की कड़ी चैकिंग से बिन वैध दस्तावेज चलाई जा रही गाड़ियों के थमे पहिये

*संदिग्ध गतिविधियों पर भी हरिद्वार पुलिस की नजर, यातायात नियमों का पढ़ाया जा रहा पाठ*

*एसएसपी के निर्देश पर सड़कों पर दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के वाहनों के कागजातों की पड़ताल जारी*

*मोटर व्हीकल एक्ट में 11 दोपहिया सीज, 12 उल्लंघनकर्ताओं के कटे चालान*

*आपराधिक घटनाओं के चलते बिन नंबर वाहनों पर की जा रही सख्त कार्यवाही*

जनपद में घटित कुछ वारदातों के दौरान आरोपियों द्वारा बिना नंबर प्लेट वाहनों का प्रयोग किये जाने के तथ्य सामने आने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को बिना वैध नंबर प्लेट/कागजात चला रहे वाहनों पर लगाम लगाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।

जिसके अनुक्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा कल दिनांक 27.09.2024 को थाना क्षेत्रांतर्गत गली मोहल्ले चौराहों पर वाहनों की आवाजाही के हिसाब से रणनीति बनाते हुए कड़ी वाहन चेकिंग की गई।

थाना पथरी पुलिस द्वारा 15 टीमें बनाकर की गई चौतरफ़ा सख्त चैकिंग अभियान के चक्रव्यूह में घिरकर 12 बिना नंबर के दोपहिया वाहनों को सीज कर मनचलों/छपरी को स्पष्ट संदेश दिया जबकि 11 उल्लंघनकर्ताओं का चालान करते हुए उनसे ₹7000/- का भारी जुर्माना वसूला गया।

थाना पुलिस द्वारा कई घंटे चलाए गए इस चैकिंग अभियान से जहां पूरे थाना क्षेत्र में बिना नंबर वाहनों को सरपट दौड़ने वालों को अपनी गाड़ी छुड़वाने को अदालतों के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो वहीं पथरी पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय जनता द्वारा खुशी व्यक्ति की गई है।

जनपद के कई थाना क्षेत्रों में उक्त अभियान जारी है जिसके तहत कुछ ही दिनों के अंदर 100 से अधिक बिना नंबर गाड़ियों को सीज किया जा चुका है ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 10 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 13 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 19 views