श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

हरिद्वार। श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष,महामंत्री ओर कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आनंद निवास में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय सचिव कैलाश केशवानी ने की। इस अवसर पर व्यापारियों ने नई टीम को बधाई देते हुए बाजार के विकास और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पराशर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज खुराना, महामंत्री अनुज कोठियाल, कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष मनोज खुराना ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव सक्रिय रहेगा।

राष्ट्रीय सचिव कैलाश केशवानी ने कहा कि संगठित व्यापार मंडल ही व्यापारियों की ताकत है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई कि वह सभी व्यापारियों को साथ लेकर बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए संगठन हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा।

जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने कहा कि श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल की नई टीम से व्यापारियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की प्रत्येक समस्या को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी सुरेश भाटिया, रमन वशिष्ठ, राधे बल्लभ शर्मा और पुष्पेंद्र झा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। वहीं संरक्षक वीरेंद्र, कीर्तिपाल, देवेंद्र कोठियाल, श्रीराम शर्मा, कौशल सिखोला और महेश दास अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

समारोह में वार्ड-8 के पार्षद हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, शहर महामंत्री अमन शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, तहसील महामंत्री विक्की आडवाणी, प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी विजय शर्मा, राजन सेठ, कमल बृजवासी, संजय अरोड़ा,राजेश पुरी, नागेश वर्मा, डॉ. संदीप कपूर, संजय अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा ठाकुर देवेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद डोलिया, भारत भूषण, दीपक अत्रि, सुभाष ठेकेदार, अमन ठाकुर, राधेश्याम राठौर, मुकुल कश्यप, प्रीतम बजाज, अर्चित शर्मा, अधिवक्ता नितिन गुप्ता, दीपक शर्मा, सुंदर राठौर, संजीव दत्ता, राजेश दुआ, मुकेश कोठियाल, आशीष गुप्ता, कौशल किशोर मित्तल, अवधेश कोठियाल, मनीष शर्मा, अशोक शर्मा, विजय कुमार, श्रेया शर्मा, सूरज गुप्ता, आशुतोष गिरी, संजय कोठियाल, राजेश खुराना, शमी सक्सेना, आशीष बंसल, गौरव मेहता, नागेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर भंडारी और सार्थक कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी समारोह में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    डॉ रविंद्र पुरी बोले- नासिक, हरिद्वार, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ परिषद के नेतृत्व में होंगे उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को श्री…

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    बीए की कटऑफ 63.6%, प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की मदद को एनएसएस और रेडक्रॉस की हेल्प डेस्क हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीकॉम, बीए और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 3 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों का पंजाबी महासभा ने किया सम्मान

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    चढ़ावा चोरी रोकने को मनसा देवी मंदिर में सख्ती, सात सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 6 views