प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री 12 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के अथक परिश्रम, समर्पित जनसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, वैश्विक कूटनीति और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निर्णायक कार्यशैली को जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में भारत विकास और विरासत, आधुनिकता और संस्कृति तथा आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग के बीच संतुलन स्थापित करते हुए नए भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास, समृद्धि और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री को पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं देते हुए “जय बाबा केदार” का उद्घोष किया।

  • Related Posts

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    हरिद्वार, 8 जून। भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर सोमवार को उत्साह, जोश और अनुशासन के साथ संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों…

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    *संत समाज ने सराही तैयारियां, कहा— दिव्य, भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ* *कुंभ की गूंज सीमाओं के पार भी: जापान से आए संतों ने भी देखा हरिद्वार का बदलता स्वरूप*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 3 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 5 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

    • By Admin
    • June 6, 2026
    • 5 views