गंगा दशहरा पर उज्जैन में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने किया शिप्रा नदी में पूजन

गंगा दशहरा पर स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं:श्री महंत डॉ रविंद्र पुरी

उज्जैन/हरिद्वार। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने सोमवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में पवित्र शिप्रा नदी का विधिवत पूजन किया। इस दौरान उन्हें प्रसिद्ध श्री चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि गंगा दशहरा का पर्व सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं, ताकि मानवता के पापों का नाश हो सके। उन्होंने कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक शुद्धि, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। गंगा दशहरा पर स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर अनेक संत-महात्मा एवं अखाड़ा परिषद से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमहंत आनंदपुरी महाराज, श्रीमहंत रामेश्वरानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत आदित्य गिरि महाराज, श्रीमहंत रत्न गिरि महाराज, श्रीमहंत ओम भारती महाराज, श्रीमहंत सहदेवानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत आनंदेश्वरानंद गिरि महाराज, महंत गिरिशानंद गिरि महाराज, किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत पृथ्वी गिरि महाराज, दत्त अखाड़ा के पीठाधीश्वर श्रीमहंत सुंदर पुरी महाराज सहित कई संत मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    हरिद्वार। श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष,महामंत्री ओर कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आनंद निवास में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय उद्योग…

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    डॉ रविंद्र पुरी बोले- नासिक, हरिद्वार, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ परिषद के नेतृत्व में होंगे उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 3 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों का पंजाबी महासभा ने किया सम्मान

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    चढ़ावा चोरी रोकने को मनसा देवी मंदिर में सख्ती, सात सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 6 views