स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

गुरु परंपरा सनातन संस्कृति की सबसे बड़ी धरोहर है – श्री महंत केदारपुरी

गुरु स्मृति महोत्सव हम सभी के लिए गुरुजनों के आदर्शों को आत्मसात करने का पावन अवसर है:श्रीमहंत अन्नपुर्णा पुरी*

हरिद्वार, 04 अप्रैल। उत्तरी हरिद्वार स्थित स्वतंत्र पुरीधाम आश्रम में गुरु महाराज ब्रह्मलीन महंत श्री ब्रह्मपुरी महाराज की पावन स्मृति में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव एवं 38वाँ वार्षिक भंडारा श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं, संत महात्माओं और स्थानीय लोगों की आश्रम में भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम के दौरान संतों और भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत श्री ब्रह्मपुरी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वैदिक मंत्रोच्चार और भजन कीर्तन के बीच गुरु महाराज के आदर्शों और उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत महंत और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्री महंत केदार पुरी महाराज ने कहा कि गुरु परंपरा सनातन संस्कृति की सबसे बड़ी धरोहर है। गुरु के आशीर्वाद और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति जीवन में सच्चे ज्ञान और शांति को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महंत श्री ब्रह्मपुरी महाराज का जीवन सेवा, साधना और धर्म के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा है। श्रीमहंत अन्नपूर्णापुरी ने कहा कि गुरु स्मृति महोत्सव हम सभी के लिए गुरुजनों के आदर्शों को आत्मसात करने का पावन अवसर है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। श्री महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि संत समाज हमेशा मानवता, सेवा और संस्कारों का संदेश देता आया है। गुरु महाराज की स्मृति में आयोजित यह भंडारा सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत करता है। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने कहा कि श्रीमहंत केदार पुरी महाराज सनातन धर्म की पताका को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में आश्रम धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज, श्री महंत देवानंद सरस्वती, श्री महंत महेश पुरी महाराज,दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नि,विनोद मिश्रा,प्रबंधक सोनू शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट,डॉक्टर निशित ऐरन,राकेश जमदग्नि,मनोज महंत,मनोज बिष्ट,डॉक्टर सुशील,पार्षद आकाश भाटी,पूर्व पार्षद अनिल मिश्रा,सहित अनेक संत-महात्मा और बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views