श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार

हरिद्वार। बुधवार को श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान घाट से महंत रवि पुरी महाराज के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और व्यापारी शामिल हुए। पूरे यात्रा मार्ग पर जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया तथा बाजार क्षेत्र श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया।

शोभायात्रा हनुमान घाट से शुरू होकर कुशावर्त घाट, गऊ घाट, मोती बाजार, सब्जी मंडी, राम घाट, विष्णु घाट, भल्ला रोड, अपर रोड, हरकी पैड़ी और सुभाष घाट से होते हुए पुनः हनुमान घाट पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान बालाजी और हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा में ध्वजों के साथ धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन किया।

इस दौरान नासिक के ढोल शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रहे। ढोल की मधुर और जोशीली थाप पर श्रद्धालु झूमते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। बाजार में व्यापारियों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई, जिससे पूरे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

महंत रवि पुरी महाराज ने कहा कि श्री बालाजी जन्मोत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

शोभायात्रा में महंत रवि पुरी महाराज, श्याम अरोड़ा, आशु, सुधीर शर्मा, पिंटू, पार्षद हिमांशु गुप्ता, विकास गुप्ता, अंकित पुरी, सौरभ बंसल और विकास कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views