विलुप्त परंपराओं और प्रथाओं को करेंगे पुनर्जीवित: श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज 

मनसा देवी मंदिर में फिर से प्राचीन वाघ यंत्रों से शुरू होगी पूजा अर्चना

हरिद्वार, चैत्र नवरात्र के अवसर पर मनसा देवी मंदिर से एक अभिनव पहल की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य पौराणिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने के साथ ही मंदिरों में सभी जातियों की सहभागिता को बढ़ावा देना है। गुरुवार को मनसा देवी मंदिर पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि प्राचीन समय में मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान नगाड़ा, ढोला ढोली, दमाऊ, शहनाई और तुरही जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का उपयोग होता था। इन वाद्य यंत्रों की ध्वनि से ही मंदिरों में आरती और पूजा का वातावरण बनता था, लेकिन आधुनिक दौर में ये परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अब इन पौराणिक वाद्य यंत्रों को फिर से मंदिरों में स्थापित किया जाएगा, जिससे न केवल सनातन परंपराओं का संरक्षण होगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े ढोले की थाप को देव जागरण का प्रतीक माना जाता है और इससे जनकल्याण की भावना भी जुड़ी हुई है। श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मंदिर किसी एक वर्ग या जाति के नहीं होते, बल्कि सभी सनातनियों के लिए समान रूप से खुले होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले मंदिरों में विभिन्न जातियों के लोग पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने का कार्य करते थे, लेकिन समय के साथ यह व्यवस्था समाप्त हो गई। अब इस परंपरा को फिर से शुरू किया जाएगा और संबंधित लोगों को पुनः जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत मनसा देवी मंदिर से की जा रही है और इसके लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों का ऑर्डर भी दे दिया गया है। आने वाले समय में अन्य मंदिरों में भी इस व्यवस्था को लागू करने की योजना है, जिससे सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 7 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views