एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ

हरिद्वार, 25 फरवरी

स्थानीय एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (2025-26) का बुधवार को अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा मशाल प्रज्वलित एवं ग़ुब्बारों को छोड़कर कर किया गया। खेल कूद का आयोजन में कालेज कुल गीत ‘ हरिद्वार के गंगा तट पर ज्ञान गीत की धारा है’ से हुआ जो प्रथम बार इसी अवसर पर प्रस्तुत किया गया । कुलगीत की रचना प्रतिष्ठित दि दून स्कूल के हिन्दी के अध्यापक श्री नवल किशोर बहुगुणा ‘ नवल’ के द्वारा रचित किया है ।संगीत विभाग की प्राध्यापिका डॉ० अमिता मल्होत्रा और बी ए० की छात्रा लक्ष्मी के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

खेल अनुशासन और नेतृत्व सिखाते हैं: प्रो. डॉ. सुनील बत्रा

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रो. बत्रा ने छात्र-छात्राओं को खेल भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

सर्वांगीण विकास के लिए खेल अनिवार्य: श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी

कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और खेलकूद इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रथम दिन के आकर्षण: 100 मीटर दौड़ और गोला फेंक

तीन दिवसीय इस आयोजन में ट्रैक एंड फील्ड की कुल 30 स्पर्धाएँ आयोजित की जा रही हैं। प्रथम दिन 100 मीटर दौड़ (छात्र/छात्रा वर्ग), गोला फेंक, लंबी कूद और भाला फेंक जैसी स्पर्धाओं के प्रारंभिक और फाइनल चक्र आयोजित किए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

गोला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम स्थान बीकाम के मुंतजिर सैयद , द्वितीय स्थान एम काम के प्रज्जवल एवं तृतीय स्थान बीकाम के प्रिंस ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग गोला फेंक में प्रथम बीकाम की कशिश द्वितीय स्थान बीएस सी की मुस्कान एवं तृतीय स्थान बीएससी की अदिति ने प्राप्त किया । भाला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम स्थान बीकाम के छात्र आदित्य कुमार रजक द्वितीय स्थान बी काम के मुंतजिर सैयद एवं तृतीय स्थान बीएस के मनोज रावत ने प्राप्त किया । छात्रा वर्ग भाला फेंक में प्रथम स्थान बीकाम की कशिश ठाकुर द्वितीय स्थान बीकाम की दीक्षा शर्मा और तृतीय स्थान बीएसी की मुस्कान ने प्राप्त किया ।

प्रबंधन और संचालन में रही इनकी मुख्य भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीन डॉ. एस.के. माहेश्वरी, मुख्य खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, गौरव बंसल और डॉ. अमिता मल्होत्रा हिमांशु सिंह डॉ मनमोहन गुप्ता प्रोफ़ेसर जे सी आर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल प्रशिक्षक भारत भूषण और रंजीता बर्मन के निर्देशन में रेफरी की टीम ने खेलों का निष्पक्ष संचालन किया।

इस अवसर पर डॉ. मनमोहन गुप्ता, प्रो. जे.सी. आर्य, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. पद्मावती तनेजा, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. लता शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ. पल्लवी राणा , विनीत सक्सेना, वैभव बत्रा, पंकज भट्ट एवं मोहन चंद्र पांडेय सहित भारी संख्या में कॉलेज के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेतर कर्मचारी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे । प्रतियोगिता का समापन 27 फरवरी को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।

  • Related Posts

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    उज्जैन, प्रयागराज और नासिक की तर्ज पर होगा 2027 हरिद्वार कुंभ *लक्ष्य हरिद्वार ब्यूरो* हरिद्वार, वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को मेला नियंत्रण भवन…

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    *दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला : मुख्यमंत्री* *श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिसके लिए होंगे सभी जरूरी प्रबंध* *मेले की तैयारियों को समयबद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 3 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 3 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 3 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    मेलाधिकारी ने कुंभ मेला को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 4 views

    वैश्विक तनाव से दूर मेधा का परिचय दे रहे युवा ही हैं सशक्त भारत की नींव: श्रीमहन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 6 views