वैश्विक तनाव से दूर मेधा का परिचय दे रहे युवा ही हैं सशक्त भारत की नींव: श्रीमहन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

गुरुजनों का मार्गदर्शन हैं सफलता का आधार: प्रो. बत्रा

शतरंज की बिसात पर एस एम जे एन कॉलेज का दबदबा: कृष्णा ने जीता स्वर्ण, नार्थ जोन के लिए चुने गए महाविद्यालय के तीन खिलाडी

*राजीव कुमार*

हरिद्वार, 20 फ़रवरी

उच्च शिक्षा और विद्यार्थियों के संर्वांगीण विकास के लिए देश भर में विख्यात एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर राज्य स्तरीय फलक पर अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है। हाल ही में आयोजित अंतर्महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी सटीक ‘शतरंजी चालों’ से प्रतिद्वंद्वी कॉलेजों को पछाड़ते हुए शतरंज मेधा के क्षेत्र में कॉलेज के वर्चस्व को पुनः सिद्ध कर दिया है।

कृष्णा चावला बने ‘यूनिवर्सिटी चैंपियन’ प्रतियोगिता के दौरान बी. कॉम. 6 सेमेस्टर के छात्र कृष्णा चावला ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ‘यूनिवर्सिटी चैंपियन’ का खिताब अपने नाम किया और कॉलेज के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। जबकि ग्रुप मैच में महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में कृष्णा चावला, हर्षित शर्मा, अनमोल रावत, सुफियान खान तथा आर्यन बक्शी ने संयुक्त रूप से शानदार खेल दिखाया। साथ ही बी. कॉम. 4th सेमेस्टर की समता शर्मा ने भी अपने मेधावी खेल के दम पर तृतीय पुरस्कार पर कब्जा जमाया।

कॉलेज की इस ‘गोल्डन’ सफलता के आधार पर महाविद्यालय के कृष्णा चावला, अनमोल रावत तथा समता शर्मा का चयन नॉर्थ जोन, इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसमे महाविद्यालय के ये तीन प्रतिभावान खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और उत्तराखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आज महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट तथा कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त डॉ रविन्द्र पुरी जी महाराज ने विजेता खिलाड़ियों तथा कोच को सम्मानित किया और अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए श्रीमहन्त डॉ रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में तनाव तथा अस्थिरता का दौर चल रहा हैं और ऐसे समय पर हमारे देश प्रदेश का युवा मेधा के खेल शतरंज में अपनी प्रतिभा, संकल्प, लग्न का परिचय दे रहा हैं। श्रीमहन्त ने कहा कि यह प्रतिभावान और संकल्पित युवा ही सशक्त भारत की नींव हैं। इस स्वर्णिम सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। विजयी खिलाड़ियों ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महंत डॉ रविन्द्रपुरी जी के कुशल संरक्षण और अपने महाविद्यालय के प्राचार्य के निरंतर मार्गदर्शन को दिया है। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय माहेश्वरी, खेल कूद मुख्य अधीक्षक विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, कोच रंजीता, कोच भारत भूषण, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड हरिद्वार 4 अप्रैल 2026 आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 9 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 4 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 4 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 3 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 11 views