अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी से कुलपति ने लिया आशीर्वाद, योग सम्मेलन का दिया आमंत्रण

हरिद्वार। मंगलवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज से उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमाकांत पाण्डेय ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. पाण्डेय ने 21 फरवरी को विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले योग सम्मेलन के लिए श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज को औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और विश्वविद्यालय इस पर व्यापक संवाद और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कुलपति का स्वागत करते हुए उन्हें मनसा मैय्या की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया तथा योग सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान डॉ. कामख्या कुमार, मनोज गहतुड़ी एवं दिशांत शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वीआईपी घाट हरिद्वार में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ…

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 3 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 11 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 7 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 8 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 7 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 7 views