हरिद्वार के एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

खेलकूद न केवल शारीरिक विकास करता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है:डॉक्टर अशोक शास्त्री

हरिद्वार, 30 दिसंबर 2025: कनखल स्थित एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मूल चंद शास्त्री बाल विद्या पीठ) में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन। दो दिवसीय चली इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया। स्कूल के चार हाउस — ब्लू, रेड, येलो और ग्रीन — के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी ब्लू हाउस ने अपने नाम की।

प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. शास्त्री ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास करता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की और ब्लू हाउस को ओवरऑल चैंपियन बनने पर बधाई दी।

स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने फाइनल मुकाबलों के परिणाम घोषित किए। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षकों व स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

ऊंची कूद (बालक वर्ग): प्रथम – हर्ष (ब्लू हाउस), द्वितीय – मयंक रतूड़ी (येलो हाउस)।

कबड्डी (बालक वर्ग): प्रथम – ब्लू हाउस टीम, द्वितीय – रेड हाउस टीम।

कबड्डी (बालिका वर्ग): प्रथम – ब्लू हाउस टीम, द्वितीय – ग्रीन हाउस टीम।

बैडमिंटन (बालक वर्ग डबल्स): प्रथम – रेड हाउस, द्वितीय – येलो हाउस।

बास्केटबॉल (बालक वर्ग): प्रथम – ब्लू हाउस टीम, द्वितीय – येलो हाउस टीम।

बास्केटबॉल (बालिका वर्ग): प्रथम – ब्लू हाउस टीम, द्वितीय – रेड हाउस टीम।

ब्लू हाउस ने अधिकांश खेलों में शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीती।

कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हाउस कॉर्डिनेटर, सभी हाउस के इंचार्ज, सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के सदस्यों ने पूरे समर्पण से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया । जिनमें शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक, आयुष कुमार, हाउस कॉर्डिनेटर, राखी राणा, सभी चारों हाउस के इंचार्ज चरणजीत कौर, मनीषा आहूजा, शमिता तिवारी, गीतांजली जोशी इसके अतिरिक्त ऋतु सिंह, विनीत कुमार अग्रवाल, शिवानी जोशी, राहुल कश्यप, शिवानी गौड़, दीपा पुनिया, अरुण कुमार, शिल्पा रानी, सीमा रानी, वर्णिका चौहान, अर्चना त्रिपाठी, आरती सैनी, आस्था सहगल, सिमरन बत्रा, रूचि गुप्ता, गीतिका मल्कोटी, मानसी त्यागी, आकांक्षा शर्मा, सोनम अरोड़ा, सारिका मित्तल, दीपिका शर्मा, रोशनी, अश्विका चौधरी, नीति शर्मा, गीता भारती, मोहिता चावला, दीपा शर्मा, निखिल चौहान, गौरव शर्मा, गणेश, रामतीरथ, मुशर्रफ अली आदि रहे ।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 5 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views