Haridwar News डीएम कर्मेंद्र सिंह से उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

हरिद्वार।गुरुवार – आज उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, हरिद्वार इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान डीएम को पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत, यूनियन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान, पत्रकारों ने डीएम से पत्रकारों के हितों और उनसे जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और पत्रकारों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।इस मौके पर यूनियन के संरक्षक डॉक्टर विशाल गर्ग व अश्वनी अरोड़ा ने संयुक्त रूप में कहा कि पत्रकार और शहर वासियों से सीधा संवाद करने के लिए शहर में कम से कम एक घंटा बैठ कर शहर वासियों और पत्रकारों की समस्याओं को सुनने से जनपद में अच्छा संदेश जाएगा।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जिला प्रशासन मे सम्मान के साथ उनकी समस्याओं की सुनवाई के साथ साथ समाधान हो।

इस अवसर पर यूनियन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग की उम्मीद जताई। डीएम ने यूनियन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की मुलाकातें आपसी समझ और सहयोग को और मजबूत करती हैं।संरक्षक डॉक्टर विशाल गर्ग,मुदित अग्रवाल,अश्वनी अरोड़ा,कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद गिरि,महावीर नेगी,विकास चौहान आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 6 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 11 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 11 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 10 views