जीटो उत्तराखंड प्रभाग का गठन, संदीप जैन बने अध्यक्ष

हरिद्वार, संवाददाता। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन(जीटो) के उत्तराखंड प्रभाग की स्थापना की गई। उद्योगपति एवं समाजसेवी संदीप जैन को जीटो के उत्तराखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन की महिला विंग और यूथ विंग की भी स्थापना की गई। अर्चना जैन को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष जबकि सौरभ जैन को यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बहादराबाद स्थित निजी होटल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज से जुड़े उद्योगपतियों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में पीयूष जैन उपाध्यक्ष और नितिन जैन को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और संगठन के भावी कार्यों का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि जीटो केवल एक संगठन नहीं, बल्कि विचार और मूल्यों पर आधारित आंदोलन है। नैतिकता के साथ आर्थिक उन्नति, सेवा के साथ समर्पण और लोकहित के साथ व्यापार को मजबूत करना ही संगठन का उद्देश्य है। उपाध्यक्ष पीयूष जैन ने कहा कि जीटो किसी एक वर्ग का मंच नहीं, बल्कि मूल्य आधारित नेतृत्व को बढ़ावा देने वाला संगठन है। शपथ ग्रहण समारोह में उद्योग, निवेश, स्टार्टअप सहयोग, युवा उद्यमिता और सामाजिक परियोजनाओं को लेकर विस्तृत योजना रखी गई। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि उत्तराखंड जीटो को मूल्य, विकास और विश्वसनीयता का राष्ट्रीय मॉडल बनाया जाएगा। इस अवसर पर जीटो एपेक्स के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, सेक्रेटरी जनरल ललित डांगी, नॉर्थ जोन चेयरमैन रमन जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्लैटिनम और गोल्ड स्पॉन्सर्स के योगदान को भी सराहा गया।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 12 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 22 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 24 views