सुप्रयास संस्था ने मेधावी निर्धन बच्चों की शेष छह माह की फीस जमा की

हरिद्वार, सुप्रयास संस्था ने एक बार फिर गरीबी में डूबे प्रतिभाशाली बच्चों के सपनों को पंख दिए। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए चयनित आर्थिक रूप से कमजोर मगर मेधावी छात्र-छात्राओं की शेष छह माह की स्कूल फीस बुधवार को संस्था पदाधिकारियों ने स्वयं उपस्थित होकर जमा कराई।

संस्था अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र नाथ गोस्वामी, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर मित्तल, सचिव रमेश चंद्र रतूड़ी तथा महामंत्री डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने चार विद्यालयों में कुल 60,750 रुपये की फीस जमा की।

विवरण:

श्री चेतन ज्योति जू. हाई स्कूल, भूपतवाला – 27,300 रुपये

सीतादेवी मेमोरियल पब्लिक (दून) स्कूल, भूपतवाला – 21,300 रुपये

ऋषि इंटर कॉलेज, खड़खड़ी – 9,850 रुपये

ऋषि लोटस एकेडमी, खड़खड़ी – 4,300 रुपये

पदाधिकारियों ने कहा, “किसी भी होनहार बच्चे की पढ़ाई पैसे के अभाव में नहीं रुकनी चाहिए।” यह राशि संस्था के दानदाताओं व सदस्यों के सहयोग से एकत्र की गई।

लाभान्वित छात्रों व उनके अभिभावकों ने सुप्रयास संस्था के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। संस्था ने सभी सहयोगियों को इस पुनीत कार्य में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views