उच्च शिक्षा मंत्री के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक न्यूज़ फैलाने वालो पर कड़ी कार्रवाई की माँग : रवीन्द्र पुरी

एस एम जे एन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शिक्षकों की सभा ने जारी किया निंदा प्रस्ताव

हरिद्वार 21 नवंबर

स्थानीय एस एम जे एन महाविद्यालय में आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक न्यूज के संदर्भ में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। प्राचार्य कार्यालय में आहूत यह आवश्यक बैठक प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा की अध्यक्षता में संपादित की गई।

इस बैठक में महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमंहत रवींद्रपुरी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के विरुद्ध इस प्रकार से भ्रामक न्यूज़ फैलाने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्ति समूहों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेषित इस प्रकार की फेक न्यूज़ को लोकतंत्र के लिए वास्तविक खतरा बताया।

अपने संबोधन में प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा ने बताया की फेसबुक के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उच्च शिक्षा मंत्री के बारे में भ्रामक तथ्यहीन पोस्ट प्रसारित की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की आकस्मिक सभा उक्त भ्रामक प्रचार फैलाने वाले व्यक्ति को कड़ी कानूनी कार्रवाई के दायरे एवं कठोर दंड देने का प्रस्ताव पारित करती है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार से आवश्यक कदम उठाए जाने की माँग करती है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विगत 8 वर्षों में उत्तराखंड की उच्च शिक्षा के संदर्भ में अत्यंत प्रभावी नेतृत्व एवं कार्य किया है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धनसिंह रावत के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की ।

सभा को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि सरकार को सोशल मीडिया पर इस प्रकार की फेक न्यूज़ पर प्रतिबंध लगाना चाहिए और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से जो भी इस प्रकार के चित्र या वीडियो बनाए जाते हैं जो व्यक्ति का चरित्र हनन करते हैं उन पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए।

समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जे सी आर्य ने कहा कि यह बैठक समस्त प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ माननीय उच्च शिक्षा मंत्री के बारे में फैलाई गई भ्रामक न्यूज़ की निंदा करती है।

राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष विनय थपलियाल ने भी सरकार से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर डॉक्टर सरोज शर्मा ,डॉक्टर यादवेंद्र सिंह, डॉ लता शर्मा और डॉक्टर रिचा मिनोचा ने भी अपने विचार रख कर कड़ी कार्रवाई करने की माँग प्रशासन से की।

निंदा सभा में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views