धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने दिए आशीर्वचन

हरिद्वार/वृन्दावन,। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज भी धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए। शनिवार को वृंदावन में निकली यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने जनसभा को संबोधित कर पदयात्रा को समाज जागरण का बड़ा आध्यात्मिक अभियान बताया। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा भक्ति, सेवा और संकल्प का अद्भुत संगम है। धर्म केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है, बल्कि जन जन के बीच चलने वाले मार्गों पर भी अपनी छाप छोड़ता है। उन्होंने कहा कि साधना केवल आसन पर बैठकर नहीं, बल्कि कदम ताल से भी होती है। संत समाज के बीच जाकर ही उनकी पीड़ा जान सकते हैं। उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि अखाड़ा परिषद सदैव उन संतों का सम्मान करती है, जो समाज में प्रकाश फैलाने का कार्य करते हैं। धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने तप, ज्ञान और सरलता से सिद्ध किया है कि सच्चा संत वही है जो लोगों के बीच जाकर उनका मार्गदर्शन कर सके। यह पदयात्रा केवल स्थान बदलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर मनुष्य के हृदय तक पहुँचने का संकल्प है। इसका उद्देश्य युवाओं में संस्कारों का विकास करना, समाज को सत्य, धर्म और सदाचार की राह दिखाना तथा लोककल्याण की भावना को मजबूत बनाना है। उन्होंने अखाड़ा परिषद की ओर से धीरेन्द्र शास्त्री को साधुवाद और आशीर्वाद दिया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें शक्ति और स्वास्थ्य मिले, ताकि वे समाज सेवा के इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। सभा में उपस्थित भक्तों से उन्होंने आह्वान किया कि संतों के पावन संदेशों को जीवन में अपनाएँ, क्योंकि यही मार्ग धर्म, शांति और समृद्धि की ओर ले जाता है।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views