अंतर्मन को उज्जवल बनाने के कारण रत्नों से भी मूल्यवान होती हैं पुस्तकें: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी 

जन जन तक शिक्षा पहुंचाने को कटिबद्ध हैं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय: डॉ बनकोटी

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निःशुल्क पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़।

11 नवम्बर 2025

हरिद्वार।

आज एस एम जे एन महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा “निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम” के अंतर्गत विशाल पुस्तक मेले का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट तथा कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्रपुरी जी महाराज द्वारा की गयी। इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने कहा कि पुस्तके अंतर्मन को उज्जवल बनाती हैं इसी कारण वो रत्नों से भी मूल्यवान होती हैं। पुस्तकों के बिना परिपूर्ण ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक क्ष्रेत्रीय निदेशक एवं समन्वयक डॉ बृजेश बनकोटी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय जन जन तक शिक्षा पहुंचाने को कटिबद्ध हैं। डॉ. बृजेश बनकोटी ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि पुस्तकों का व्यक्ति के ज्ञान बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। इस योजना का लाभ सभी से उठाने की अपील की।उन्होंने कहा कि रुड़की क्षेत्रीय केंद्र के अंदर 7 मेलो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा निशुल्क पुस्तक वितरण के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों को पुस्तकों द्वारा एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाने का एक शानदार कदम हैं। कार्यक्रम में वित्त अधिकार शिक्षा सतेंद्र डबराल जी,एच ई सी कॉलेज से तारा सिंह, श्रीसाई इंस्टीट्यूट के संजीव शर्मा जी, सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम कल भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views