अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी से मिले संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़े के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम 

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़े के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने आज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दुष्यंत गौतम का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें माता मनसा देवी की चुनरी उड़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। मुलाकात के दौरान दोनों दोनों के बीच सनातन ,सामाजिक समरसता, धर्म-संवाद और आध्यात्मिक एकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।

दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संदेश मानवता, समानता और प्रेम पर आधारित है। आज के समय में समाज को इन मूल्यों की आवश्यकता पहले से अधिक है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पवित्र भूमि पर सभी अखाड़े और साधु-संत एक ही ध्येय से जुड़े हैं धर्म, सेवा और राष्ट्र के उत्थान का संकल्प।

गौतम ने श्रीमहंत पुरी महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और आशीर्वाद समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा समाज में भाईचारा बढ़ाने, शिक्षा और सेवा कार्यों के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि संत रविदास जी का दर्शन सबको एक सूत्र में बांधने वाला है।

इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा महासचिव डॉ.धर्मेंद्र कुमार, पूर्व सदस्य जिला पंचायत श्री विजयपाल सिंह, अखाड़े रविदास अखाड़े के महामंत्री श्री पुरुषोत्तम शर्मा कोषाध्यक्ष किशोर पाल व विकास तिवारी जी उपस्थित रहे

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views