Haridwar रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

हरिद्वार।

भीमगोड़ा की रामलीला में नारद मोह के साथ रामलीला का मंचन शुरू हो गया। श्रीराम नाट्य संस्थान की ओर से रंगमंच में नारद मोह का मंचन किया गया।

रामलीला के मंचन के दौरान नारद की तपस्या को भंग करने के लिए इंद्र ने कामदेव और अप्सराओं को भेजा। कामदेव और अप्सराओं के प्रयास असफल होने के दृश्य और नारद द्वारा कामदेव को पराजित करके भगवान विष्णु के सामने अभिमान प्रकट करने का मंचन हुआ। इस पर भगवान विष्णु द्वारा माया से श्री निवासपुर नगर बसाने वहां शीलनिधि को राजा बनाने तथा शीलनिधि की अपनी पुत्री विश्व मोहिनी का स्वयंबर रचाने की लीला का मंचन किया गया। पहले दिन के मंचन का शुभारंभ भारत विकास परिषद कि जानवी शाखा की अध्यक्ष आरती नैय्यर, ललित नैय्यर, अनिका, एकता, संस्था के महामंत्री अशोक कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।

स्थानीय कलाकारों ने पहले दिन बेहद सुंदर मंचन प्रस्तुति पेश की। नारद का अभिनय आदित्य चौहान, विष्णु का गणेश मिश्रा, शंकर का अनुज महेश्वरी, पार्वती का देव चौहान, इंद्र का अमित अग्रवाल, कामदेव का अभिनय ललित चौहान ने किया। बुधवार को कैलाश लीला रावण वेदवती संवाद का मंचन किया जाएगा।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 5 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 9 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views