आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है भक्ति संगीत : श्रीमहंत रविंद्र पुरी 

अनुराधा पौडवाल ने महंत रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, धार्मिक चर्चा में सनातन संस्कृति पर जोर

एस एम जे एन कॉलेज के शांतनु जोशी ,साक्षी राणा एवं कुणाल धवन हुए सम्मानित

हरिद्वार, 29 अक्टूबर

पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने आज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महंत जी ने अनुराधा पौडवाल को माता की चुनरी तथा गंगा माता की पावन मूर्ति भेंटकर विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। दोनों के बीच सनातन धर्म, भक्ति संगीत और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर गहन चर्चा हुई।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने अनुराधा पौडवाल की भजन साधना को सराहते हुए कहा भक्ति संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है। अनुराधा जी जैसे कलाकार सनातन धर्म की ज्योति को घर-घर पहुंचा रहे हैं। माता मनसा देवी और गंगा मां की कृपा से उनकी आवाज सदैव भक्तों के हृदय में बसती रहे।उन्होंने भजन गायन को संस्कृति संरक्षण का मजबूत हथियार बताया और युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे अपनी परंपराओं को अपनाएं।

पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने महंत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “महाराज जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मेरे लिए अमूल्य है। मैंने सदैव भक्ति संगीत के माध्यम से मां भगवती और गंगा मां की महिमा गाई है। आज का यह आशीर्वाद मेरी साधना को नई ऊर्जा देगा। सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि भजन केवल गायन नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक हैं, जो आज के तनावपूर्ण जीवन में शांति का संदेश देते हैं।

एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा पद्मश्री भजन गायिका अनुराधा पौडवाल पूर्व में भी हरिद्वार नागरिक मंच के द्वारा आयोजित गंगा महोत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं और उन्होंने आगामी गंगा महोत्सव के लिए भी अपनी सहमति प्रदान करी हैं । उनका यह समर्पण भारतीय संस्कृति एवं नवोदित कलाकारों गायकों एवं युवाओं को सनातन मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और विश्व प्रसिद्ध पद्मश्री भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने एस एम जे एन पी जी कॉलेज के गायक कुणाल धवन, शांतनु जोशी ,तबला वादक, राजनीति विज्ञान की प्रतिभाशाली छात्रा साक्षी राणा को स्मृति चिह्न एवं माँ मंसा देवी की चुनरी उड़ाकर सम्मानित किया । विवेकानंद सेवा समिति, हरिद्वार एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में साक्षी राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 100 प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया था । सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने इस अवसर पर एस एम जे एन कॉलेज के छात्र छात्राओं को भारतीय संस्कृति के पोषण के लिए श्री महन्त रवींद्र पुरी जी एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ बत्रा को विशेष धन्यवाद प्रेषित किया

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, डॉ अमिता मल्होत्रा, भजन गायक एवं कॉलेज के पूर्व छात्र कुणाल धवन, शांतनु जोशी तथा साक्षी राणा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 8 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 5 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views