श्री गंगोत्री धाम से ग्यारह सौ लीटर पवित्र गंगाजल का कलश श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में पहुंचा

हरिद्वार 26 अक्टूबर

श्री गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज श्री गंगोत्री धाम से ग्यारह सौ लीटर पवित्र गंगाजल का कलश लेकर रविवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के मायापुर स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में पहुंचे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सान्निध्य में गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज श्री महंत राम रतन गिरि एवं एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डॉ.सुनील कुमार बत्रा , मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल कुमार शर्मा, नमन शर्मा, सीमा गिरि ने गंगाजल कलश का विधिपूर्वक पूजन किया।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज गंगाजल लेकर हरिद्वार से सोमवार सवेरे नेपाल के काठमाण्डु स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गंगा नदी की पवित्रता और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि यह भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि गंगा की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सबको संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने गंगा संरक्षण के महत्व पर बल दिया और इसे भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखने की अपील की। गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने कहा कि गंगोत्री धाम से पवित्र गंगाजल ले जाकर काठमाण्डु स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक किए जाने की प्राचीन परंपरा है। परंपरा का पालन करते हुए गंगोत्री धाम से लाए गए गंगाजल को कलश यात्रा के रूप में पशुपतिनाथ मंदिर ले जाया जाएगा। कलश यात्रा का पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के लिए सोमवार सवेरे प्रस्थान होगा। आज इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन मौजूद रहे

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा दशहरा पर उज्जैन में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने किया शिप्रा नदी में पूजन

    • By Admin
    • May 25, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 6 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 6 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 10 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 10 views