38वें राष्ट्रीय खेल के नोडल अधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने हरिद्वार पहुंचकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया 

हरिद्वार 21 जनवरी 2025– सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल अधिकारी 38वें राष्ट्रीय खेल हरिद्वार डॉ. रंजीत सिन्हा ने हरिद्वार पहुंचकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 38वें नेशनल गेम्स को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई भी कसर न छोड़ी जाए। जो भी छोटी-छोटी तैयारियां शेष हैं, उन्हें भी शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए।उन्होंने कहा कि आयोजन सही तरीके से संपन्न हों और देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड से सुखद यादे लेकर जाएं। उन्होंने अवस्थापना विकास कार्यों वंदना कटारिया स्टेडियम एवं खेल परिसर निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि स्टेडियम में पार्किंग में खड़ंजा या स्टील प्लेट्स बिछाई जाएं ताकि किसी भी मौसम में पार्किंग की समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर ओडोटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि ओडोटोरियम में पेंट की स्मेल नहीं आना चाहिए ताकि खिलाडियों की दिक्कत न हो, यदि पेंट की स्मेल आती है तो पेमेंट रोक दिया जाएगा। उन्होंने शौचालय बन गए हैं। उन्होंने शौचालय निरीक्षण के दौरान वाशरूम में अच्छी क्वालिटी का गिलास लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अन्य खेल सुविधाओं जैसे- खेल के लिए आवश्यक उपकरणों और सामग्री की उपलब्धता, खिलाड़ियों के आवास, परिवहन और उपलब्ध संसाधनों, खिलाड़ियों की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

—————-

38 में राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार हेतु वंदना कटारिया स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा हरकी पौड़ी पर से गंगा आरती के बाद मशाल को पौड़ी जनपद के लिए रवाना किया।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 6 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views