27जून से एस0आई0एस0 सुरक्षा जवान सुपरवाइजर की भर्ती जिला हरिद्वार में होगी आयोजित

हरिद्वार 24 जून 2025– जनपद के विकास खण्डों के 07 विद्यालयों में सुरक्षा जवान सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती शिविर कैम्प आयोजित किया जा रहा है

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से प्राप्त आदेश के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता ने बताया है कि जनपद के सभी विकास खण्ड के 07 विद्यालय परिसर में एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एस0आई0एस0 इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा जवान , सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी है। अतः शिविर का आयोजन विद्यालयों में तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण के अनुसार निर्धारित कीें गई है जिसमें

(1) 27 जून एवं 28जून को खानपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर,

(2)30जूनएवं 1जुलाई को लक्सर ब्लॉक के जमदागिन पब्लिक स्कूल लक्सर

(3) 2जुलाई एवं 3जुलाई को नारसन ब्लॉक के आर्य विद्यालय जूनियर हाईस्कूल लिब्बरहेड़ी,

(4) 4जुलाई एवं 5जुलाई को अटल उत्कृट राजकीय इंटर कॉलेज रूडकी,

(5) 07जुलाई एवं 08जुलाई को भगवानपुर ब्लॉक के राजकीय कन्या इण्टर कालेज भगवानपुर,

(6) 09जुलाई एवं 10जलाईको बहादराबाद ब्लॉक के रतनदीप हाईस्कूल बहादराबाद,

(7) 11जुलाई एवं 12जुलाई को बहादराबाद ब्लॉक के डा0 हरिराम आर्य इण्टर कालेज मायापुर हरिद्वार में भर्ती शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है। भर्ती अधिकारी राम ललासिह गुजर ने बताया है कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती हो सकते हैं। भर्ती अधिकारी ने यह भी बताया कि भर्ती भारत पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के अंतर्गत सुरक्षा सैनिक , सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड सुरक्षा जवान पद के लिए जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 साल के बीच, वजन 55 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास /फेल और शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट होना चाहिए। जहां सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वीं पास एवं कम्प्यूटर का ज्ञान और लम्बाई 170 सेमी. उम्र 21 से 40 साल के बीच होना जरूरी है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित इण्टर कालेज में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है, जिसमें तिथिवार और जगह निर्धारित कर दिया गया है जो कि उपरोक्त है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 आनलाइन व पे फोन के माध्यम से जमा करना होगा पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए एस0आई0एस0 ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ-साथ वर्दी जिसमें-टी शर्ट, दो हाफ पैन्ट, कैप,बेल्ट,पीटी शूज, शोक्स, दो शर्ट, दो पैन्ट, टाई, डी0एम0एस0 शूज, लाइनयार्ड, विसिल और आई कार्ड आदि तथा रहना+खाना दिया जाएगा अभ्यार्थी को एडमिशन के दौरान 10500 रू का शुल्क आनलाइन पे करना होगा एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। जहाँ नौकरी के दौरान सेलरी सुरक्षाजवानको 15000-22000 एवं सुरक्षा सुपरवाइजरको 16000-25000, ई0पी0एफ0, ई0एस0आई0सी0,बोनस, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स, पेंशन,विधवा पेंशन, प्रमोशन,लोन की सुविधा एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट http://www.ssciindia.com/ को देखा जा सकता है। या भर्ती अधिकारी 8127913183 के फोन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 4 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views