23वीं अंडर 18 वी राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

हरिद्वार।23वीं अंडर 18 वी राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शिवडेल पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के प्रांगण में किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल एवं राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया और प्रदेश भर से आई हुई बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

इस अवसर पर अतिथि द्वय ने कहा कि 3 दिन तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों के होनहार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं एक ओर जहां बास्केटबॉल के खेल ने उत्तराखंड का नाम भारत के पटल पर रोशन किया है वहीं देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भी बास्केटबॉल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है आज उत्तराखंड के सीमांत जनपदों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं और उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं

हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित नैय्यर और सचिव संजय चौहान ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री माननीय रेखा आर्य जी के निर्देशन में भारत सरकार की खेल नीतियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा और खिलाड़ियों को हर संभव सकारात्मक सहायता प्रदान की जाएगी

आज के उद्घाटन समारोह के आयोजन में पूर्व राज्य मंत्री संजय सहगल, उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री मनदीप ग्रेवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य चौहान उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम कपूर मयंक शर्मा अनिल गोयल ऋषि सचदेवा गुलशन अदलखा अश्वनी खुराना प्रकाश केसवानी सुनील अग्रवाल राजेंद्र भट्ट अंकुश रोहिल्ला सुनील गुप्ता तकनीकी अध्यक्ष आलोक चौधरी योगेश शर्मा अविनाश झा मनोरम शर्मा इंद्रेश गौड़ आकांक्षा शर्मा आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views