22 अगस्त से शुरू होने जा रही भारत डेवलपमेंट एंड स्कीम , एग्री एंड होर्टी , हिमालय एमएसएमई एक्सपो

तीन दिवसीय एक्सपो में आने वाले लोग करा सकेंगे फ्री हेल्थ चेकअप

हरिद्वार। आज की दौड़भाग वाली जीवन शैली में जैविक उत्पादों की क्या महत्ता है इसी को ध्यान में रखते हुए बीएसएल की ओर से आगामी 22,23 ओर 24 अगस्त को प्रेम नगर आश्रम में भारत डेवलपमेंट एंड स्कीम एक्सपो,एग्री एंड होर्टी एक्सपो,हिमालय एमएसएमई एक्सपो आयोजन होने जा रहा है। जिसमें देश के अलग अलग कोने ने आई करीब 180 कंपनियों के साथ साथ भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार के विभाग भी भाग ले रहे है। प्रदर्शनी में कृषि,बागवानी से संबंधित जानकारी के साथ साथ सरकारी विभागों द्वारा जनता के हित मे चलाई जा रही योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तराखंड में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के आठ साल में किए गए जनहित के कार्यों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

आगामी 22 अगस्त से प्रेम नगर आश्रम में शुरू होने जा रही प्रदर्शनी के विषय मे अधिक जानकारी देते हुए बीएसएल कॉन्फ्रेंस एंड एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 180 स्टाल लगाए गए है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में देश के अलग अलग राज्यो से जैविक ओर आयुर्वेद उत्पाद बनाने वाली कंपनियां प्रतिभाग ले रही है उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के साथ साथ हमारे जीवन में जैविक उत्पादों की महत्ता के विषय पर सेमिनार भी आयोजित किये जायेंगे। प्रदर्शनी के 180 स्टालों में मुख्य रूप से सीसीएएफ,उत्तराखंड ऑर्गेनिक कमोडिटी, ओनली एंड सुरेली ऑर्गेनिक, कीवी किसान, पतंजलि ऑर्गेनिक, मीर क्लेन्फ़ेलस लिमिटेड, प्लेनेट हर्ब्स लाइफ साइंस, विराज पसिल्लिवम सम्सरो, एचजी सोलर, सीएसआईआर, सर्वे ऑफ इंडिया, कोयर बोर्ड ऑफ इंडिया, आईसीएआर, एमएसएमई डिपार्टमेंट उत्तराखंड, मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, हर्बल एंड रिसर्च डेवेलपमेंट मिनिस्ट्री आदि भाग ले रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तराखंड सरकार के शानदार 8 सालों में जनहित में किए गए कार्यों को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा।प्रदर्शनी में लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा उत्तराखंड, लघु उद्योग भारती उत्तराखंड,रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सिडकुल एंटरप्रिन्योर वेलफेयर एसोसिएशन, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार का समर्थन मिल रहा है।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    हरिद्वार, 26 जून। गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गंगा तट से…

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    • By Admin
    • June 26, 2026
    • 3 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 6 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 6 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 9 views