हरिहर आश्रम कनखल में आज लगेगा निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर

मेदान्ता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के चिकित्सक देंगे अपनी सेवाएं

दिनांक 29 अप्रैल, 2025 मंगलवार को हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज की सद्प्रेरणा से निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा, जिसमें विश्व प्रसिद्ध “मेदान्ता हॉस्पिटल, गुरुग्राम” के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।

जानकारी देते हुए ऐंसीएन्ट हेरिटेज फाउंडेशन के विष्णु प्रसाद जोशी ने बताया समाज के साधनहीन वर्ग के लिए समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के लिए स्वामी अवधेशानन्द पॉलिक्लिनिक, हरिहर आश्रम में मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रक्त जांच, ईसीजी, रक्तचाप और हड्डियों की बीएमडी जांच, एक्सरे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आम जनमानस उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की गुरुगद्दी हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में प्रति माह नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जायेंगे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views