हरिद्वार में ‘सतगुरु कृपा अपना घर’ का भव्य उद्घाटन

आश्रम अशक्त, निर्धन और असहाय लोगों को जीवन जीने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा:मदन कौशिक

आश्रम उन बेसहारा और जरूरतमंदों के लिए संजीवनी सिद्ध होगा:किरण जैसल

हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी निज धाम में ‘सतगुरु कृपा अपना घर’ का उद्घाटन स्वामी सदानंद महाराज,विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल,समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग, डा. टी.के.गर्ग,मोहन प्रिय आचार्य ने फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया।

इस अवसर पर परमाध्यक्ष स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि यह आश्रय स्थल उन निर्धन, असहाय और तिरस्कृत लोगों के लिए एक नया जीवन प्रदान करेगा, जो समाज में उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह आश्रम उन जरूरतमंदों को अपनापन महसूस कराएगा और उनका जीवन उच्च स्तर पर पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि स्वामी सदानंद महाराज के नेतृत्व में यह आश्रम अशक्त, निर्धन और असहाय लोगों को जीवन जीने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह संस्था न केवल आश्रय देगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी करेगी।

विशिष्ट अतिथि नगर निगम मेयर किरण जैसल ने कहा कि यह आश्रम उन बेसहारा और जरूरतमंदों के लिए संजीवनी सिद्ध होगा, जिनका इस संसार में कोई सहारा नहीं है। उन्होंने आशा जताई कि इस पहल से हजारों लोगों का जीवन बदलेगा।

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह के संयोजक समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने बताया कि ‘सतगुरु कृपा अपना घर’ का शुभारंभ हरिद्वार में 15 कमरों और 60 बेड के साथ किया गया है। इसमें जरूरतमंदों को भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

डॉक्टर विशाल गर्ग ने बताया कि श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद के सहयोग से संचालित इस आश्रम की प्रेरणा स्वामी सदानंद महाराज से मिली है। इस प्रकार के 55 से अधिक आश्रम देशभर में पहले से संचालित हैं, और आने वाले समय में इस तरह की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से समाज के उपेक्षित वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

‘सतगुरु कृपा अपना घर’ सिर्फ एक आश्रय स्थल ही नहीं, बल्कि यह उन जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण है, जिनका समाज में कोई सहारा नहीं है। यह आश्रम न केवल भोजन और चिकित्सा सेवा देगा बल्कि इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य करेगा।

हरिद्वार में इस अनूठी पहल के लिए स्थानीय लोग और समाजसेवी संगठनों ने स्वामी सदानंद महाराज का आभार व्यक्त किया और इस पहल को समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई। आशा की जा रही है कि इस आश्रम से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और कई असहाय लोगों को एक नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर सुरेश गर्ग,नरेश बंसल,रवि बंसल,प्रहलाद वर्मा,नगर निगम पार्षद आकाश भाटी,सूर्यकांत शर्मा,विदित शर्मा,सहित सैकड़ों भक्तों ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन 

    विधायक मदन कौशिक और मेयर किरन जैसल ने शिरकत की हरिद्वार, महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को भीमगोडा स्थित रामलीला भवन में भंडारे…

    सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

    *सरकार फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी* *जन-जन की सरकार: शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, लापरवाही पर सख्त चेतावनी* *डीएम को स्पष्ट निर्देश – एक भी जनसमस्या लंबित नहीं रहेगी*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन 

    • By Admin
    • February 16, 2026
    • 3 views

    सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

    • By Admin
    • February 16, 2026
    • 5 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 5 views