हरिद्वार में श्री डूंगरपुरी आश्रम का भव्य लोकार्पण, संत समाज ने की धर्म-संस्कृति की महत्ता पर चर्चा

संत समाज सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है:स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज

संतों का जीवन समाज को नई दिशा देने वाला होता है:योगगुरु स्वामी रामदेव

अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने श्रीमहंत जगदीश पुरी को जूना अखाड़ा का योग्य संत बताते हुए राजस्थान में उनके योगदान को सराहा

संतों का जीवन धर्म-संस्कृति के संवर्धन के लिए समर्पित होता है:प्रताप पुरी

हरिद्वार। उत्तर हरिद्वार के भूपतवाला स्थित जीडी पुरम में नवनिर्मित श्री डूंगरपुरी आश्रम का विधिविधान से भव्य लोकार्पण किया गया। इस पावन अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, योग गुरु बाबा रामदेव, जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, वरिष्ठ सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि, अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत मोहन भारती, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व हवन यज्ञ के साथ हुआ, जिसके बाद लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि संत समाज सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने श्री डूंगरपुरी आश्रम के निर्माण के लिए श्रीमहंत जगदीश पुरी महाराज की सराहना करते हुए इसे संत समाज की सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु एक श्रेष्ठ कदम बताया।

योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि संतों का जीवन समाज को नई दिशा देने वाला होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आश्रम आने वाले समय में निर्बल व असहाय व्यक्तियों की सेवा में भी प्रमुख भूमिका निभाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने श्रीमहंत जगदीश पुरी को जूना अखाड़ा का योग्य संत बताते हुए राजस्थान में उनके योगदान को सराहा। राष्ट्रीय महासचिव श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि ने आश्रम को हरिद्वार आने वाले संतों व श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बताया।

राजस्थान सरकार में विधायक प्रतापपुरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन धर्म-संस्कृति के संवर्धन के लिए समर्पित होता है। राजस्थान में संतों द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प सनातन धर्म को सशक्त बना रहे हैं।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि, श्रीमहंत महेश पुरी, महंत तूफान गिरी, महंत रतन गिरी समेत सैकड़ों संत-महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह श्रद्धा, भक्ति और गौरव का प्रतीक बना रहा।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views