हरिद्वार में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, किया अभिनंदन

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिस प्रकार से प्रशासन और पुलिस ने समन्वय बनाकर इस विराट धार्मिक आयोजन को बिना किसी बड़ी घटना के संपन्न कराया, वह सराहनीय है:राजीव शर्मा*

*करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा रहा, जिससे सभी शिवभक्तों में संतोष और श्रद्धा बनी रही:आशुतोष शर्मा*

देहरादून/हरिद्वार। विश्व की सबसे विशाल और श्रद्धालुओं से परिपूर्ण धार्मिक यात्रा ‘कांवड़ मेला-2025’ के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर हरिद्वार जिले के भाजपा पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई और अभिनंदन पत्र भेंट किया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा और हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि कांवड़ मेला के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और समुचित व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित रहीं, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशों को जाता है।

शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिस प्रकार से प्रशासन और पुलिस ने समन्वय बनाकर इस विराट धार्मिक आयोजन को बिना किसी बड़ी घटना के संपन्न कराया, वह सराहनीय है। कांवड़ मेला न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक आस्था का भी प्रतीक है। इसके सफल आयोजन से उत्तराखंड की एक सकारात्मक छवि पूरे देश और विश्व में गई है।”

हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा रहा, जिससे सभी शिवभक्तों में संतोष और श्रद्धा बनी रही। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार के सुचारु और जनहितैषी कार्यप्रणाली से आमजन का विश्वास मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री सुनील सैनी, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views