हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 02 शातिर चोर दबोचे

*बंद घरों में चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम*

*फकीर व सपेरे की जोड़ी ने बंद घरों के ताले तोड़ लाखों की ज्वैलरी पर किया था हाथ साफ*

*गंगनहर सहित कलियर क्षेत्र में हुई चोरी का भी हुआ खुलासा*

*चोरी की लाइसेंसी रिवॉल्वर, 10 जिंदा कारतूस सहित लाखों की ज्वैलरी बरामद*

*अंगूठा छाप हैं दोनो आरोपी, एक पूर्व में चोरी के मामले में देहरादून से जा चुका है जेल*

*दिन में घूम कर करते थे रेकी, रात को देते थे घटना को अंजाम*

*कोतवाली गंगनहर*

दिनांक 23.11.2024 को वादी संदीप कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी आर्य विहार गणेशपुर रुड़की कोतवाली गंगनहर द्वारा सूचना दी कि दिनांक 21.11.2024 को जब वह शादी समारोह में गया था

उसी बीच उसके बंद पड़े घर से अज्ञात चोर द्वारा वादी का लाइसेंसी रिवाल्वर तथा सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी कर ली है जिस सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 669/2024 धारा 305, 331(4) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया।

घटना के सफल अनावरण हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर घटना स्थल को आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

जिसका सफल परिणाम देखने को मिला, घटना में शामिल 02 अभियुक्तों मौहम्मद नईम वमनदीप को गणपति कॉलोनी रुड़की के पास खाली मैदान से चोरी के उपकरणों के साथ दबोचा गया।

दोनों आरोपियों द्वारा दिनांक 16.02.2024 को कलियर क्षेत्रांतर्गत भी बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

अभियुक्तों की निशांदेही पर कलियर स्थित बम्बई मदरसा के पास अभि0 मनदीप के किराए के मकान से दोनों चोरी की घटनाओं में चोरी की गई सम्पत्ति बरामद की गई।

दोनो आरोपी अनपढ़ हैं चोरी की घटनाओं से अपनी आजीविका चलाते हैं। अभियुक्त मनदीप चोरी के मामले में जनपद देहरादून से जेल जा चुका है।

*नाम पता अभियुक्तगणः*-

1- मौहम्मद नईम पुत्र मौ0 सुल्तान निवासी मौहल्ला कानून गोयान थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर हाल बम्बई मदरसा के पास झुग्गी झोपड़ी थाना कलियर जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।

2- मनदीप पुत्र जड्डुनाथ निवासी ग्राम खेमकरण थाना मोहननगर जिला अमृतसर पंजाब हाल निवासी बम्बई मदरसा के पीछे कलियर, थाना कलियर रुड़की उम्र 20 वर्ष।

*बरामद माल का विवरणः*-

1. रिवाल्वर मय 10 जिन्दा कारतूस

2. 01 नोज पिन पीली धातु

3. 01 जोड़ी कान के टॉप्स पीली धातु

4. 01 अगूंठी पीली धातु

5. 01 जोड़ी पाजेब मोटी व 01 जोड़ी पाजेब पतली सफेद धातु

6. 02 सफेद सिक्के

*थाना कलियर के मु0अ0सं0 49/2024 धारा 380,457 भा0द0सं0 से सम्बन्धित*

1- 03 जोड़ी पाजेब सफेद धातु व 01 सफेद धातु की चैन, 02 सफेद धातु के पैण्डेंट मय चैन, 02 जोड़ी बिछुए सफेद धातु

*पुलिस टीम*-

1- निरीक्षक एश्वर्य पाल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर।

2- व0उ0नि0 प्रदीप कुमार

3- उ0नि0 नवीन कुमार

4- अपर उ0नि0 मनीष कवि

5- हे0का0 271 इसरार अली

6- का0 1187 नितिन

7- का0 1106 लाल सिंह

8- का0 885 मनमोहन

9- रि0का0 202 रविकान्त

10- का0चा0 लाल सिंह

11- म0का0 115 पूजा रावत

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views