हरिद्वार के इस शिव मंदिर ने बदली हनी सिंह की जिंदगी, चोरी छिपे आते हैं पूजा करने, अब बनाएंगे गाना

हरिद्वार। बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने शुक्रवार को एक दिवसीय हरिद्वार की आध्यात्मिक यात्रा की। हनी सिंह ने हरिद्वार में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नील पर्वत पर स्थित है नीलेश्वर महादेव मंदिर ….

जिस मंदिर में हनी सिंह ने पूजा अर्चना की, भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मंदिर का नाम है नीलेश्वर महादेव मंदिर। यह मंदिर नील पर्वत पर स्थित है। चंडी देवी मंदिर से ठीक पीछे की तरफ हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग से ऊपर पहाड़ी की ओर इसका रास्ता जाता है।

मंदिर के के हरे में क्या बोले हनी सिंह ……

मीडिया से बातचीत के दौरान हनी सिंह ने बताया कि पिछले चार सालों में भगवान शिव ने उनकी जिंदगी बदल डाली। जीवन के बुरे दौर से उन्हें बाहर निकाला और अब वो पूरा जीवन भगवान शिव की भक्ति में ही बिताएंगे। इतना ही नहीं हनी सिंह पहली बार दिन में नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और यहां वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

उन्होंने बताया कि वो चोरी छुपे रात को नीलेश्वर महादेव मंदिर में आते थे पूजा अर्चना करते थे भगवान शिव का ध्यान करते थे और पिछले 4 सालों में भगवान शिव ने उनकी जिंदगी को बदल डाला है।

कवि कुमार विश्वास भी पहुंचे साथ, जल्द लिखेंगे गाना ….

इस बार हनी सिंह के आग्रह पर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी हरिद्वार पहुंचे उन्होंने भी नीलेश्वर महादेव मंदिर में हनी सिंह के साथ जलाभिषेक किया और अब जल्द ही कुमार विश्वास हनी सिंह के लिए गाना लिखेंगे। हनी सिंह ने बताया कि भगवान शिव के ऊपर उन्होंने एक गाना बनाने का विचार किया है इस गाने को लिखने के लिए उन्होंने कुमार विश्वास से आग्रह किया है और उम्मीद है कि अगली शिवरात्रि तक यह गाना बनकर तैयार हो जाएगा इस गाने में उन्होंने अपनी भक्ति के साथ-साथ अपने जीवन का हर एक पल साझा करने का प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views