स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

हरिद्वार। हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी, हरिद्वार से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि पिछले काफी वर्षों से हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान कार्यक्रम होता रहा हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित यादगार स्तंभ अपर रोड हरिद्वार में प्रतिवर्ष नियमित रूप से स्थानीय प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर सेनानी परिवारों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन 1997 से किया जा रहा हैं, महोदय संज्ञान में आया हैं कि यह आयोजन इस वर्ष यहाँ ना करा कर अन्य स्थान ज्वालापुर में कराए जाने हेतु कुछ बाहरी तत्वों द्वारा स्थानीय प्रशासन/नगर निगम के अधिकारियों पर अनैतिक दबाव दिया जा रहा हैं इससे जनपद के स्थानीय परंपराओं मान्यताओं के अंतर्गत 14 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम यथास्थल हरिद्वार में ही पूर्ववत रखे जाने हेतु अपने स्तर से तत्काल कार्यवाही करने एवं निर्देश जारी करने की कृपा करें, अन्यथा हमें मजबूर हो कर सत्याग्रह के लिए बाध्य होना पडेगा।

मुलाकात के दौरान

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ सुरेंद्र सैनी और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति महासचिव मुकेश त्यागी ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनपद हरिद्वार में 322 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूचीबद्ध हैं।

साथ ही बताया कि कुछ माह पूर्व बिरला घाट के गंगा के दूसरे छोर पर एक शिलापट्ट हरिद्वार के स्वतंत्रता सेनानियों के नामों का लगा था जिसमें कुछ नाम जिनकी कर्मस्थली हरिद्वार की नहीं रही हैं उनके नाम भी अंकित हैं, उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करते हुए किसी अन्यत्र स्थान पर अंकित किए जाएं और हरिद्वार के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से छेड़छाड़ न की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रवक्ता गोपाल नारसन, राजन कौशिक, नवीन निश्चल, अनिल कुमार, तरूण बेरी, मनोज सैनी, अशोक चौधरी, मास्टर भोपाल सिंह, रीता गुलाटी,प्रतिभा रोहिल्ला ,सुनीता त्यागी,सचिंद्र गिरी, अभिनव आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 8 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views