स्मैक की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर को बहादराबाद पुलिस ने दबोचा,35 ग्राम स्मैक बरामद

*NDPS एक्ट में पूर्व में जेल भेजे गए अभियुक्त मुर्सलीन का मोबाइल फोन अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद*

*फोन के अवलोकन से कई पेडलरों के खुले राज, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं तार*

*जल्द ही बड़े तस्करों को पकड़कर भेजा जाएगा जेल*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान” को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेशों के क्रम में थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.10.2025 को दौराने चैकिंग नहर पटरी बहादराबाद से व्यक्ति विजय पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम जौला बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) को 35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा।

व्यक्ति विजय थाना बहादराबाद में पंजीकृत मु.अ.सं. 274/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था।

उक्त मुकदमे में पूर्व में अभियुक्त मुर्सलीन को थाना पुलिस द्वारा दिनांक 05.07.2025 को 01 कि.ग्रा. स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त मुकदमे की विवेचना को थानाध्यक्ष बहादराबाद के सुपुर्द करते हुए स्मैक के स्रोत व बड़े पैडलरों की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए थे।

जेल में निरुद्ध अभियुक्त मुर्सलीन से गहन पूछताछ कर उसके मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे।

थाना पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 05.10.2025 को पकड़े गये आरोपी विजय से की गई गहन पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए तथा उसकी निशानदेही पर अभियुक्त मुर्सलीन का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

फोन के अवलोकन से यह तथ्य सामने आए कि गिरोह के तार राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के बड़े पैडलरों से जुड़े हुए हैं।

विवेचना में प्राप्त इनपुट के आधार पर बड़े तस्करों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

पकड़े गये व्यक्ति विजय के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता आरोपित*

विजय पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम जौला बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

*बरामद माल*

1. अवैध स्मैक 35 ग्राम

2. मोबाइल फोन, 03 अदद

*आपराधिक इतिहास*

मु.अ.सं. 274/25, धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना बहादराबाद

*पुलिस टीम*

1. उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा – थानाध्यक्ष, बहादराबाद

2. उ.नि. अमित नौटियाल – चौकी प्रभारी, कस्बा

3. उ.नि. विजय प्रकाश

4. हे.का. नरविन्द्र

5. का. मुकेश नेगी

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views