स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग के विरोध में व्यापारियों ने की बैठक

उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा हरिद्वार जनपद में बिना उपभोक्ताओं और हित धारकों को विश्वास में लिए प्राइवेट ठेकेदारों के माध्यम से घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का जो कार्य प्रारंभ किया गया उसके विरोध में आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आपात बैठक जिला अध्यक्ष संजीव नैयर के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव नैयर और प्रदेश सचिव राजन सेठ ने कहा की बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए यदि विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने बंद नहीं करें तो हरिद्वार का व्यापार मंडल इस बात को सहन नहीं करेगा और विभाग का पुरजोर विरोध किया जाए गा। हरिद्वार व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पराशर और जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा की विभाग प्रथम चरण में जो स्मार्ट मीटर लगा रहा है इसके द्वितीय चरण में विद्युत विभाग का निजीकरण हो जाएगा जिससे विद्युत व्यवस्था पूर्ण रूप से निजी हाथों में चली जाएगी और उपभोक्ता का शोषण तय है। जिला युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप शर्मा और शहर कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने कहा की स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में नहीं है यह फास्टैग की तरह काम करेगा अगर आपका रिचार्ज नहीं तो आपको विद्युत नहीं। ऐसे में मध्यम वर्गीय और गरीब जनता निजी कंपनियों के चक्रव्यूह में फस जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया की शीघ्र ही व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपेगा यदि इसके बाद भी विद्युत विभाग नहीं चेता तो स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के साथ मिलकर व्यापार मंडल विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी विभाग की होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से शहर संयोजक नागेश् वर्मा

वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश पुरी शहर व्यापार मंडल महामंत्री अमन शर्मा आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल, हरिद्वार के चुनाव में सर्वसम्मिति से जीवानन्द भट्ट बने अध्यक्ष सप्ताह भर में किया जायेगा कार्यकारिणी का गठन हरिद्वार, 30 दिसम्बर। पंचपुरी ऑटो…

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    ​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध निरंजनी अखाड़े स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर को भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। भक्तों द्वारा शाम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 11 views

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 12 views

    हरिद्वार के एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 12 views

    संरक्षक मंडल ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 9 views

    सनातन धर्म एवं सामाजिक सद्भाव पर केंद्रित कार्यक्रम संपन्न

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 14 views

    एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 16 views