हरिद्वार, 12 फरवरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वी जयंती पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल और पार्षद भूपेंद्र कुमार ने रविदास मंदिर कनखल पहुंचकर सभी को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संत शिरोमणी रविदास के जीवन यात्रा और समाज के प्रति उनके विचार को आगे ले जाने का संकल्प लिया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत रविदास ने जो विचार देश को दिया उससे देश में कई कुरीतियों का अंत हुआ है और पूरा देश एक सूत्र में बंधकर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट, रविदास मदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम मूर्ति, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, भ्ंावर सिंह, रुपेश, विवेक, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में दीपावली मिलन समारोह आयोजित, पत्रकारिता को मिलेगा नया आयाम
*दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, आत्मिक अंधकार को मिटाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व है: श्रीमहंत रविंद्र पुरी* हरिद्वार। दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर…