सनातन धम का सबसे बड़ा पर्व है दीपावली:स्वामी राजराजेश्वराश्रम

दीपावली का मूल भाव अंधकार को दूर भगाना है:स्वामी कैलाशानंद गिरि

दीपावली अंधकार से प्रकार की और जाने का संदेश देती है:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 19 सितम्बर। जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पांच दिनों तक मनाए जाने वाला रोशनी का पर्व दीपावली सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक और हमारे देश की संस्कृति, सामाजिकता और सौहार्द्र को वैश्विक स्तर पर दर्शाने वाला पर्व है। कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि चौदह वर्षो के वनवास के बाद और लंका पर विजय प्राप्त कर प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने पर अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर दीपावली मनायी थी। तब से यह परंपरा निरंतर चल रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व संदेश देता है कि बुराई चाहे रावण जैसी बलवान और बुद्धिमान क्यों ना हो, एक दिन उसका अंत निश्चित है।

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि दीपावली का मूल भाव अंधकार को दूर भगाना है। जीवन को सुख और समृद्धि की रोशनी से जगमग करना है। ये त्योहार सिर्फ बाहरी दीप जलाने का ही नहीं, अंतरात्मा का दीपक जलाकर अंदर के द्वेष, ईर्ष्या, नकारात्मकता नामक अंधकार को दूर भगाने का संदेश देता है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत में मनाए जाने वाले सभी पर्वो में दीपावली का व्यवहारिक, सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकार की और जाने का संदेश देती है। दीपावली आध्यात्मिक अंधकार पर आंतरिक प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें और परंपरांओं का पालन करते हुए दीपावली मनाएं। समाज के कमजोर वर्ग को भी अपनी खुशीयों में शामिल करें। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने भी सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल, हरिद्वार के चुनाव में सर्वसम्मिति से जीवानन्द भट्ट बने अध्यक्ष सप्ताह भर में किया जायेगा कार्यकारिणी का गठन हरिद्वार, 30 दिसम्बर। पंचपुरी ऑटो…

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    ​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध निरंजनी अखाड़े स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर को भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। भक्तों द्वारा शाम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 9 views

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 11 views

    हरिद्वार के एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 10 views

    संरक्षक मंडल ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 8 views

    सनातन धर्म एवं सामाजिक सद्भाव पर केंद्रित कार्यक्रम संपन्न

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 13 views

    एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 15 views