संत समाज ने ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

श्री विश्नोई आश्रम, हरिद्वार में संतों, राजनेताओं और समाजसेवियों का समागम

हरिद्वार। श्री विश्नोई आश्रम,भीमगोड़ा के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज को तेरह अखाड़ों के संतों, महंतों, महामंडलेश्वरों तथा देशभर से आए विश्नोई समाज के गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज को तिलक व चादर विधि से आश्रम का नया परमाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज का जीवन गौ, गंगा और गीता को समर्पित था। उन्होंने विश्नोई समाज को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और सनातन संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वामी जी ने जीवन भर गौ सेवा और धर्म जागरूकता को प्राथमिकता दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर भगवतस्वरूप महाराज ने की, जबकि संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया। भगवतस्वरूप महाराज ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द सरलता और सेवा भाव की प्रतिमूर्ति थे।

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि स्वामी जी ने विश्नोई समाज को एकजुट कर धर्म, पर्यावरण व जीव रक्षा का संदेश दिया। विधायक मदन कौशिक ने उन्हें दयालु और कृपालु संत बताया। महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द ने गौ सेवा में समाज को नई दिशा दी।

नवनियुक्त परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज ने संकल्प लिया कि वे गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलते हुए गौ, गंगा, गीता और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि, चिंदविलाशानंद सरस्वती, अनंतानंद, आत्मप्रकाशानंद यति, राम मुनि, श्रीमहंत विष्णुदास, दुर्गादास सहित अनेक संत-महंत उपस्थित रहे। विश्नोई समाज से विधायक भव्य विश्नोई, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, मेयर किरण जैसल, आदेश चौहान, पार्षद सुमित चौधरी सहित कई गणमान्यजन श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक संदेश भेजकर स्वामी जी के योगदान को नमन किया। आश्रम के ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज के शिष्य स्वामी जयानंद महाराज,स्वामी गोविंद शरणानंद,स्वामी अमृतानंद,स्वामी रमतानंद,राघवानंद, प्रभुतानंद,नरेशानंद,जगदेवानंद, विश्वंभरानन्द,स्वामी सर्वानंद,गोविंद शरणानंद,विश्वात्मानंद, गजानंद,सागरानंद,शतानंद, डॉ सचिदानंद आचार्य,पप्पूराम डारा ने संतो महंतो महामण्डलेश्वरों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में संत समाज, राजनेता और समाजसेवी एकमत रहे कि स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज का जीवन सनातन धर्म और समाज सेवा को समर्पित रहा, जिसकी स्मृति चिरस्थायी रहेगी।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views