संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध निरंजनी अखाड़े स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर को भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। भक्तों द्वारा शाम को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

​मंदिर के व्यवस्थापक पुजारी अविनाश गिरी ने बताया कि, इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी तथा पूर्णाहुति होने पर हनुमान जी को भोग लगाकर, भक्तों को भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवीन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि आजकल काफी लोग नववर्ष की शुरुआत मंदिरों से करते है इसी उपलक्ष्य में इस सुन्दर कांड का भव्य आयोजन किया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु भगवान की विशेष कृपा प्राप्त कर सके।

उन्होनें बताया कि इस अवसर पर भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।

​आयोजकों का मानना है कि कलयुग में हनुमान जी की आराधना से सभी कष्टों का निवारण होता है। मंदिर प्रबंधन ने धर्मप्रेमी जनता और सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस पुण्य कार्य के साक्षी बनें और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

  • Related Posts

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड हरिद्वार 4 अप्रैल 2026 आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 9 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 5 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 6 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 5 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 11 views