श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम जन्म कथा के उपलक्ष्य में किया कलश यात्रा का आयोजन

श्रद्धालुओं को मिलेगा भगवान श्रीराम के दर्शनों का सौभाग्य-स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी

हरिद्वार, 1 अप्रैल। जुर्स कंट्री में आयोजित किए जा रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम जन्म कथा के उपलक्ष्य में मंगलवार को महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गंगा तट से कथा स्थल श्रीराम मंदिर तक निकाली गयी भव्य कलश यात्रा का उद्घाटन पायलट बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर चेतन माता एवं महामंडलेश्वर श्रद्धा माता ने किया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम जन्म कथा के मुख्य यजमान यूसी जैन ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण अयोध्या की तर्ज पर किया जा रहा है। यूसी जैन ने बताया कि 6 दिवसीय श्रीराम जन्म कथा के उपरांत 6 अप्रैल को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई संत महापुरूष व बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण अपने आप में एक अनोखी पहल है। मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा। महामंडलेश्वर चेतना माता एवं महामंडलेश्वर श्रद्धा माता ने कहा कि श्रीराम जन्म कथा एवं श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन समाज के लिए कल्याणकारी होगा। बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर आंदोलन में संत महापुरूषों की बड़ी भूमिका रही है। सैकड़ों वर्ष के संघर्ष के फलस्वरूप अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण होने से हिंदू समाज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पुण्य भूमि पर अयोध्या की तर्ज पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से धर्मनगरी का मान और बढ़ेगा। इस अवसर पर नीता जैन, यूसी जैन, ऋषभ जैन, राजीव कुमार जैन, अशोक त्यागी, मोहन कुमार श्रीवास्तव, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, गुलशन भाटिया, अनिल गुप्ता, मनीष चौहान, अमित कुमार चौहान, अजय नैय्यर, कर्नल लोकेश शर्मा, शशांक मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन 

    विधायक मदन कौशिक और मेयर किरन जैसल ने शिरकत की हरिद्वार, महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को भीमगोडा स्थित रामलीला भवन में भंडारे…

    सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

    *सरकार फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी* *जन-जन की सरकार: शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, लापरवाही पर सख्त चेतावनी* *डीएम को स्पष्ट निर्देश – एक भी जनसमस्या लंबित नहीं रहेगी*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन 

    • By Admin
    • February 16, 2026
    • 3 views

    सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

    • By Admin
    • February 16, 2026
    • 5 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 5 views