श्रावण सोमवार पर श्री मंशेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने संयम बरतने की श्रद्धालुओं से की अपील

हरिद्वार। श्रावण मास के पहले सोमवार को मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर स्थित श्री मंशेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने स्वयं भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर देश और समाज की सुख-समृद्धि व कल्याण की प्रार्थना की।

पूजन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तों के “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रावण मास के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में शिव भक्त मंदिर में पहुंचे और जल, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित कर भगवान शिव का पूजन-अभिषेक किया।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने शिव भक्तों को संबोधित करते हुए संयम और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास विशेष रूप से शिव भक्ति का माह होता है और इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार आकर जलाभिषेक करते हैं, ऐसे में सभी भक्तों को धैर्य और अनुशासन के साथ दर्शन और अभिषेक करना चाहिए।

श्रीमहंत ने यह भी आग्रह किया कि जलाभिषेक के लिए आवश्यकता से अधिक जल न ले जाएं। उन्होंने कहा कि जल एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है और इसका संरक्षण हर शिव भक्त की जिम्मेदारी है। संयमित आचरण से ही धर्म का वास्तविक पालन होता है।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views