श्रावण मास की शिवरात्रि पर बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, महंत रविंद्र पुरी महाराज ने किया पूजन

हरिद्वार। श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को हरिद्वार स्थित श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की विशेष आरती की।

पूजन के पश्चात श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि यह स्थल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र है। उन्होंने बताया कि यहीं पर माता पार्वती 3000 हजार कठोर तपस्या की थी, जिसके कारण यह स्थान अत्यंत शक्तिशाली और सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर न केवल शिवभक्तों के लिए पूजनीय है, बल्कि यह स्थल श्रद्धा, तप और साधना की प्रेरणा भी देता है।

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मंदिर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंदिर अनादिकाल से शिवभक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे श्रावण मास में अधिक से अधिक शिव साधना करें और सनातन धर्म की परंपराओं को जीवित रखें।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि श्रावण शिवरात्रि भक्ति, संयम और आत्मचिंतन का पर्व है। उन्होंने कहा कि रुद्राभिषेक के माध्यम से शिवजी को प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है।

पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या सुबह से ही मंदिर में उमड़ी रही। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थापक दिगम्बर सतीश वन, दिगम्बर रघुवन सहित कई अन्य संत-महात्मा व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 9 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 11 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views