शिक्षकों के स्थानांतरण-प्रमोशन दोनों होंगेः डॉ. धन सिंह रावत

*विभागीय अधिकारियों को दिये सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश*

*कहा, विधि व कार्मिक विभाग से परामर्श लेकर दाखिल करें जवाब*

देहरादून, 13 जून 2025

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों को वार्षिक स्थानांतरण का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति के प्रकरण को भी विभागीय स्तर पर सुलझाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं ताकि लम्बे समय से प्रोमोशन का इन्तजार कर रहे शिक्षकों को इसका लाभ दिया जा सके।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के प्रमोशन एवं वार्षिक स्थानांतरण को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। सरकार की मंशा जल्द से जल्द सभी पात्र शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देना है। उन्होंने बताया कि हाल ही में शिक्षकों के प्रमोशन और वार्षिक स्थानांतरण को लेकर उनकी अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन सहित प्रमुख सचिव न्याय, सचिव कार्मिक, सचिव वित्त और विभागीय आलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षकों के पदोन्नति व स्थानांतरण संबंधी सभी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिसमें सहायक अध्यापक (एलटी) से प्रवक्ता तथा सहायक अध्यापक (एलटी) व प्रवक्ता से हेडमास्टर के पदों पर पदोन्नति के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसके साथ ही अधिकारियों को विधि व कार्मिक विभाग से उचित परामर्श लेकर सक्षम फोरम पर औचित्यपूर्ण जवाब दाखिल करने को कहा गया है। साथ ही पदोन्नति की पात्रता रखने वाले सभी शिक्षकों की सूची तैयार करने को भी कहा गया है।

विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि बैठक में शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को विद्यालयों के कोटीकरण को लेकर उच्च न्यायालय में ठोस पहल करने को कहा गया है। साथ ही वार्षिक स्थानांतरण के तहत विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत पात्र शिक्षकों की स्थानांतरण सूची भी तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 7 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views