वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह

श्रद्धा, भक्ति और भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

हरिद्वार, उत्तरी क्षेत्र। सप्तसरोवर स्थित सिद्धपीठ पवित्र गुफा वाली वैष्णो देवी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा और भक्ति रस में सराबोर वातावरण ने सभी को भावविभोर कर दिया।

मंदिर संचालक भक्त दुर्गादास ने बताया कि इसी दिन मंदिर में माता वैष्णो देवी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से की गई थी। उन्होंने बताया कि यह मंदिर पूज्य माता लाल देवी की प्रेरणा से वैष्णो देवी मंदिर (कटरा, जम्मू) की तर्ज पर हरिद्वार में निर्मित किया गया है, ताकि श्रद्धालु बिना लंबी यात्रा के भी मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकें।

इस विशेष अवसर पर अखंड परमधाम में कथा वाचक का प्रशिक्षण ले रही 46 साध्वियों का मंदिर परिसर में स्वागत किया गया। मंदिर संचालक भक्त दुर्गादास ने सभी साध्वियों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इन साध्वियों ने युग पुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के आदेश पर माता रानी की भेंटें और भजन प्रस्तुत किए, जिनकी मधुर ध्वनि से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

माता के भजनों और भेंटों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उपस्थित भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर भजनों में लीन हो गए और पूरे वातावरण में एक अलौकिक ऊर्जा का संचार हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि यह महिला साध्वी परंपरा को भी सशक्त करने वाला रहा।

समारोह के अंत में मंदिर की परंपरा के अनुसार साधु-संतों को ससम्मान भोजन प्रसाद और दक्षिणा भेंट की गई। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने भी भाग लिया और इस पावन अवसर को अपनी उपस्थिति से पावन बनाया।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 9 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 11 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views