वैश्य समाज ने किया संगीत के क्षेत्र में कीर्तिमान रचने वाले निपुण जिंदल को सम्मानित

निपुण जिंदल की उपलब्धि से बढ़ा हरिद्वार और उत्तराखंड का मान-अशोक अग्रवाल

हरिद्वार, 25 जूहन। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने संगीत के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचने पर निपुण जिंदल को बुके देकर सम्मानित किया। संस्थापक अशोक अग्रवाल एवं अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में निपुण जिंदल ने कीर्तिमान स्थापित किया है। निपुण जिंदल ने इलेक्ट्रॉनिक की बोर्ड पर 12 मेजर स्केल की तीन ऑक्टेव 44 सेकंड में प्ले किया है। उनकी इस उपलब्धि का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सत्यापन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि निपुण जिंदल की इस उपलब्धि से धर्मनगरी हरिद्वार एवं राज्य का गौरव बढ़ा है। अशोक अग्रवाल ने कहा कि श्री वैश्य बंधु समाज लगातार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का काम कर रहा है। किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के युवाओं का उत्साहवर्धन भी संस्था की और से किया जाता है। निपुण जिंदल ने समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। इस दौरान महावीर मित्तल, रविंद्र गुप्ता, विवेक अग्रवाल, ललित, माध्यविक मित्तल, अनुपम अग्रवाल आदि ने भी निपुण मित्तल के उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड हरिद्वार 4 अप्रैल 2026 आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 9 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 4 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 4 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 3 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 11 views