विवाहिता आत्महत्या प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा*

*मृतका के परिजन ने लगाया था दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप*

*प्राप्त तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर एएसपी सदर को सौंपी गई थी विवेचना*

*साक्ष्य संकलन का अवलोकन करने के बाद पूरा सच आएगा सामने*

*विगत 02 दिवस पूर्व रानीपुर के शिवालिक नगर क्षेत्र का है मामला*

कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवालिक नगर में दिनांक 23.02.2025 को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गयी थी। जिसकी सूचना मृतका के परिजनो को देकर रानीपुर पुलिस एवं नायब तहसीलदार हरिद्वार द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरान्त शव को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया था।

दिनांक 23.02.2025 की रात्रि को ही मृतका के भाई कपिल निवासी आदर्श नगर, सरधना जिला मेरठ उ0प्र0 द्वारा कोतवाली रानीपुर पर तहरीर देकर बताया था कि मृतका रश्मि की शादी वर्ष 2019 में की गयी थी। शादी के बाद उसका पति हरित उर्फ बिट्टू, सास-ससुर द्वारा उसे दहेज के लिये प्रताडित किया जा रहा था, तथा पति द्वारा उसके साथ कई बार मारपीट भी की गयी थी एवं बार-बार दहेज में पैसो की मांग भी की जा रही थी। इसी कारण से उसके ससुरालवालो ने उसकी हत्या की गयी है।

प्राप्त शिकायत पर कोतवालीशरानीपुर पुलिस द्वारा मृतका के पति हरित उर्फ बिट्टू व सास-ससुर के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 76/25 धारा 80(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना ASP सदर द्वारा प्रारम्भ की गयी।

कल दिनांक 24.02.2025 को विवेचक के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अभियोग में नामजद पति हरित उर्फ बिट्टू को एच क्लस्टर शिवालिक नगर से हिरासत में लिया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*विवरण आरोपित-*

1- हरित उर्फ बिट्टू पुत्र शीशपाल निवासी शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार

*पुलिस टीम-*

1- ASP सदर जितेन्द्र चौधरी (विवेचक)

2- प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कमल मोहन भण्डारी,

3- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत

4- उ0नि0 विकास रावत

5- हे0का0 गोपीचन्द

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views