रोटरी क्लब कनखल ने छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए आयोजित किया कार्यक्रम

अपनी क्षमताओं पर विश्वास कर आगे बढ़े छात्र:डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 12 अगस्त। रोटरी क्लब कनखल द्वारा डीएवी स्कूल जगजीतपुर में रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड मेंटल हेल्थ एवं एकेडमिक अचीवमेंट अवार्ड कैरियर का आयोजन किया गयाा। इस दौरान स्कूल के कई छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बौद्धिक क्षमता मजबूत करने के लिए परामर्श देते हुए चिकित्सक एसके सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को बौद्धिक रूप से मजबूत होना चाहिए। अपने आसपास घटित हो रही घटनाओं पर विचार करना चाहिए। शिक्षा से ही बौद्धिक क्षमताओं का विस्तार होता है। इसके लिए मानसिक स्वास्थ्य जरूरी है। अध्यापक और अभिभावक छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से बेहतर बनने के लिए उचित खानपान जरूरी है। जंक फूड से दूर रहेे और स्वस्थ आहार लें। रोटरी क्लब के अध्यक्ष हरपाल सिंह व सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि आज शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र आगे चलकर डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशानिक अधिकारी और शिक्षक बनकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कैरियर को लेकर मन में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रखना चाहिए। निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती को मजबूत करें। कार्यक्रम चेयरमैन डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्र-छात्राओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। तनाव को पीछे छोड़ते हुए लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर अपने अध्यापकों और अभिभावकों से राय लें। आज की गयी कड़ी मेहनत भविष्य को सुंदर बनाती है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी फोकस करें। डीएवी के प्रिंसीपल मनोज कपिल ने कहा कि शिक्षा ही चरित्र निर्माण करती है और अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कड़ी मेहनत और एकाग्रता से किसी भी मुकाम का प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान केशव जोशी, नरेश रानी गर्ग, आशीष सपरा, गौरव शर्मा, मनोज सूबेदी आदि ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views