राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं प्रवासी उत्तराखंडी: डॉ धन सिंह रावत

*मुंबई में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासियों को किया सम्मानित*

*कहा, प्रवासियों ने अपनी मेहनत, ज्ञान और संस्कार से बनाई पहचान*

मुम्बई/देहरादून, 7 सितंबर 2025

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान रविवार को मुंबई में उत्तरांचल महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ रावत ने महाराष्ट्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विभिन्न संस्थानों का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरांचल महासंघ मुंबई द्वारा आयोजित शिक्षा क्षेत्र में शीर्ष पदों पर कार्यरत उत्तराखंड मूल के प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने कहा कि राष्ट्रीय फलक पर पहाड़ की प्रतिभाएं अपना लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं जहां भी जाती हैं, अपनी मेहनत, ज्ञान और संस्कारों की बदौलत वहां नई पहचान और सम्मान अर्जित करती हैं। आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रवासी उत्तराखंडी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। डॉ रावत ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों ने मुंबई जैसे महानगर में रहकर भी अपनी जड़ों को नहीं भूला है यह वास्तव में सबसे प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में डॉ रावत ने महाराष्ट्र के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों व शिक्षाविदों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शिक्षा के क्षेत्र में कई पहलुओं पर काम कर रहा है, ताकि प्रदेश के नौनिहालों को उच्च कोटि की शिक्षा मिल सके। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की भी अपील की।

कार्यक्रम में डॉ रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 5 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें क्रिकेटर, चार्टर्ड अकाउंटेंट के अलावा भारतीय सेना में चयनित हुये छात्र शामिल हैं।

*बॉक्स*

*कैबिनेट मंत्री ने किया एचएलएल का दौरा*

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नवी मुंबई में स्थित भारत सरकार के उपक्रम एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड (हिन्द लैब) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एचएलएल के अधिकारियों से पैथोलॉजी लैब में स्थापित विभिन्न अत्याधुनिक मशीनों और तकनीकों के बारे में जानकारी ली, साथ ही लैब में की जा रही विभिन्न पैथोलॉजी जांचों और सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली।। लैब के अधिकारियों ने बताया कि HLL महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर “निःशुल्क लैब जांचों” की सुविधा दे रहा है। डॉ रावत ने कहा कि उत्तराखंड के ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों में भी ऐसे ही उच्च स्तरीय पैथोलॉजी उपकरण और तकनीक उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये शीघ्र ही ठोस कार्ययोजना बनाई जायेगी।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views