राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

*जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में शिवडेल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया सम्मान समारोह*

आज जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के द्वारा शिवडेल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हरिद्वार से प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवडेल पब्लिक स्कूल के *संस्थापक स्वामी शरद पुरी* ने कहा कि हर साल ये तारीख भारत में सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि खेलों के प्रति जुनून की नई शुरुआत होती है। जीत और जोश की एक नई प्रेरणा और मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी को याद करने का ये एक ऐतिहासिक मौका होता है। 29 अगस्त यानी आज का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है।

*जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर* ने कहा कि भारत की खेल संस्कृति में अगर किसी खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से देश को वैश्विक पहचान दिलाई है, तो वह नाम है मेजर ध्यानचंद. 29 अगस्त 1905 को जन्मे ध्यानचंद केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि भारत के हॉकी इतिहास के स्वर्णिम युग के निर्माता थे. मैदान पर उनकी पकड़ और गेंद पर उनका नियंत्रण इतना जादुई था कि उन्हें पूरी दुनिया में ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाने लगा. उनकी जयंती को आज पूरा देश ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाता है.

*उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी* ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ थीम के साथ मनाया जा रहा है। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 29 से 31 अगस्त तक पूरे देश में खेल और फिटनेस आंदोलन शुरू किया है।

इस बार फिट इंडिया मिशन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहा है। इसका उद्देश्य ओलंपिक के आदर्श उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान तथा पैरालंपिक के सिद्धांत साहस, दृढ़ संकल्प, प्रेरणा और समानता को सम्मान देना है। विकास तिवारी ने बताया कि इस आंदोलन का मकसद लोगों को जागरूक करना है कि हर दिन कम से कम 60 मिनट शारीरिक गतिविधि करें ताकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सके।

*जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान* ने बताया कि आज पूरे दिन और खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा और उनके उत्साहवर्धन के लिए उनको पुरस्कृत किया जाएगा

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविंद कुमार बंसल विनीत मिश्रा विपिन मलिक मनोरम शर्मा नरेश कुमारी शुभम चौधरी अंजली सिंह प्रियंका चौधरी आरती खुराना अनुराधा शर्मा मीनाक्षी मलिक पुष्पेंद्र चौहान प्रभात कुमार ठाकुर तरुण पाहवा कुसुम प्रधान अनु जैन स्मिता शर्मा शैलजा त्यागी मनीषा आदि उपस्थित रहे

जिन राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उनमें सक्षम शर्मा वेदांत तिवारी कार्तिक सैनी जाह्नवी सिंह आर्यन मलिक मैडी निरंजन मिश्र आरव आदि

  • Related Posts

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वीआईपी घाट हरिद्वार में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ…

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 3 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 11 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 7 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 8 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 7 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 7 views